मोर पंख दूर करेगा आपके जीवन से दुख-दर्द, जानें कैसे

By: Ankur Mon, 27 July 2020 11:00:50

मोर पंख दूर करेगा आपके जीवन से दुख-दर्द, जानें कैसे

आप सभी ने मोर पंख तो देखा ही होगा जो कि मंदिरों में भगवान की साज-सज्जा में भी इस्तेमाल किया जाता हैं। क्या आप जानते हैं कि का वास्तु के अनुसार बड़ा महत्व माना जाता है और यह आपके जीवन से नकारात्मकता को दूर कर उसमें सकारात्मकता का संचार कर सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मोर पंख के उपयोग से जुड़ी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह इससे घर से नेगेटिविटी दूर हो खुशहाली भरा माहौल बनने के साथ जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

vastu tips,vastu tips in hindi,morpankh,morpankh remedies,positivity in life ,वास्तु टिप्स, वास्तु टिप्स हिंदी में, मोरपंख, मोरपंख उपाय, जीवन में सकारात्मकता

- भगवान श्रीकृष्ण मोर के पंख को अपने मुकुट में धारण करते है। ऐसे में हिंदू धर्म में इसे घर पर रखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर पर रखने से परिवार सदस्यों में एकता बनी रहती है। घर का माहौल खुशनुमा और शांतिमय रहता है।

- इसे हमेशा घर के पूर्वी, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व कोने में लगाने या रखना शुभफलाई होता है। इससे घर में सुख-शांति आने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होती है।

- घर के मेन गेट पर मोर का पंख लगाना शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,morpankh,morpankh remedies,positivity in life ,वास्तु टिप्स, वास्तु टिप्स हिंदी में, मोरपंख, मोरपंख उपाय, जीवन में सकारात्मकता

- इससे घर पर चल रहे कलह-क्लेश का माहौल दूर हो परिवार वालों के संबंधों में मधुरता आती है।

- अगर आपके बच्चे हर बात को लेकर जिद्द करते है तो ऐसे में मोर के कुछ पंखों को उनके कमरे की छत पर पंखे पर लगाए। ऐसे में पंखे की हवा बच्चे पर पड़ने से उसका जिद्दीपन दूर होने में मदद मिलेगी।

- घर पर मोर का पंख रखने या इसे दीवार पर लगाने से नाकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है।

- अक्सर पेरेंट्स इस बात से परेशान रहते है कि उनके बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता है। ऐसे स्थिति में बच्चों के स्टडी रूम या किताब के बीच मोर का पंख रखना फायदेमंद होता है। इससे बच्चे की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

- यह धन की देवी से भी संबंध रखता है। ऐसे में इसे घर पर लगाने से पैसों की किल्लत दूर होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि व शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़े :

# नवग्रह के इन मंत्रों के जाप से दूर होगी सभी परेशानियां

# इन वास्तु उपायों से दूर करें जीवन में आई पैसों की किल्लत

# मनचाही नौकरी पाने के लिए आजमाए ये ज्योतिषीय उपाय

# कहीं ये वास्तुदोष तो नहीं ला रहे आपके जीवन में पैसों की किल्लत

# विदुर निति : जीवन में समस्याएं लाती हैं इन 5 तरह के लोगों की दोस्ती

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com